गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
जनसंवाद से ग्रामीण जनता सरकारी योजनाओं से होंगे लाभांवित-एसडीएम
बाराचट्टी। गया ज़िला के शेरघाटी अनुमण्डल के बाराचट्टी प्रखंड के कहूदाग पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनुमण्डल पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह समेत एसडीपीओ एवं प्रखंड स्तरीय सभी विभाग के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहिं बारी-बारी से सभी पदाधिकारियों ने जनसंवाद का मौजूद ग्रामीण जनताओं को उद्देश्य बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पिछले 20 वर्षों से सरकार की मूलभूत योजनाएँ कितनी जन-जन तक पहुंची है। इसकी जानकारी लेना यह योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जिसमें कई पंचायत को जोड़कर एक सर्कल बनाकर इस स्तर पर जनसंवाद का आयोजन किया जा रहा है,की जन-जन तक सरकार की लाभकारी योजना कितनी पहुंची और कितने लोग तक पहुंची। और अगर नहीं पहुंची तो क्यों। इसे लेकर चर्चा किया गया। जिसमें जनता की कुछ समस्या थी जैसे आवास,राशनकार्ड,नलजल योजना,गली पक्कीकरण,सिंचाई से संबंधित जल श्रोत,वृद्धा एवं विधवा पेंशन,जनवितरण से 5 केजी अनाज,कब्रिस्तान घेराबंदी,मुर्दगाढा की घेराबंदी आदि समस्याओं को एसडीएम अनुग्रह नारायण सिंह ने जनता से डायरेक्ट संवाद किया। और सभी वंचित कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण कराने का आश्वाशन दिया। वहिं कहूदाग के मुखिया प्रतिनिधि दयानंद विश्वकर्मा ने एक खेल मैदान और एक मनवाझोर बांध निर्माण कराने की मांग रखी,जिसपर गया ज़िला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ने यह दोनों योजना को कराने का आश्वाशन दिया है। वहिं कहूदाग पंचायत में माहादलितों की संख्या अधिक है। और जनप्रतिनिधि से लेकर पदाधिकारी भी एससी/एसटी के लोग है। और यही समाज का विकास पीछे है। इसे लेकर दयानंद विश्वकर्मा ने आपत्ति जताया है। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार,जीप उपाध्यक्ष शीतल यादव,प्रमुख देवरानी देवी समेत सभी विभाग के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।