गया बिहार
संवाददाता अशोक कुमार
बाराचट्टी थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई
गया जिला के बाराचट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में दीपावली लक्ष्मी पूजा काली पूजा पवन पर्व छठ पूजा को लेकर बाराचट्टी थाना क्षेत्र के समाजसेवी एवं बुद्धि जीवी जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक संपन्न हुई ।बैठक में दीपावली छठ पूजा शांतिपूर्ण हर्ष उल्लास भाईचारे के साथ विशेष रूप से चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली छठ पूजा के मौके पर शांति भंग करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी किसी प्रकार से संदेह हो तो थाना के सरकारी 9431822214 नम्बर पर फोन करें सभी समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों की विचार ली गई इस बात पर सभी सहमत हुए सभी शांति बनाए रखने के लिए भाईचारा बनाए रखें। बैठक में उपस्थित जिला परिषद सदस्य अरविंद कुमार यादव, जदयू अध्यक्ष विनोद कुमार मांझी, रोही पंचायत मुखिया विजय प्रसाद सिन्हा, राजद अध्यक्ष कृष्ण देव प्रसाद यादव, बीबी पेसरा मुखिया छोटू कुमार, बुमेर पंचायत मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव, बारा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिन्हा, पूर्व मुखिया अखिलेश कुमार मेहता , बीबी पेसरा पंचायत समिति सदस्य गुलाम हाज़िर, गुलाब प्रसाद, चांद खां, देवनारायण यादव आदि उपस्थित रहे।