गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
इमामगंज के बच्चों ने कबड्डी में लाया चौथा रैंक, जीतकर इमामगंज पहुंचने पर लोगों ने जोरदार किया स्वागत
इमामगंज। प्रखंड क्षेत्र के युवकों ने लखनऊ में हुई सातवे इंडियन नेशनल गेम में सफलता हासिल कर प्रखंड के साथ जिला का नाम रोशन किया है। वही लखनऊ से जीत हासिल करने के बाद इमामगंज पहुंचने पर प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियों ने सभी सफल बच्चों को फूलों की माला पहनकर एवं मिठाईयां खिलाकर जोरदार स्वागत किया। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही सफलता प्राप्त करने वाले में प्लेयर कैप्टन सत्यम कुमार, आर्यन राज, जय प्रकाश कुमार, आयुष रंजन, ओम प्रकाश कुमार, अभिषेक ऋषभ कुमार, आयुष रंजन सहित अन्य खिलाड़ी छात्र उपस्थित थे। वहीं इन बच्चों को सफलता के बाद इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर है। वही प्रखंड वासियों ने इन बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिए और आगे उनके लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर बढ़ने का प्रेरणा दी। वहीं इस संबंध में टीम के कोच शुभम पहलवान ने बताया कि इंटीग्रल यूनिवर्सिटी आफ लखनऊ में आयोजित हुई सातवे इंडियन नेशनल गेम में देश के 20 राज्यों के बच्चों ने पार्टिसिपेट में हिसा लियाथा। जिसमें इमामगंज के बच्चों ने कबड्डी में चौथा रैंक वही भाला फेक में पांचवें स्थान हासिल किया है। जबकि इमामगंज के बच्चे कबड्डी मैट के अभाव के कारण चौथा स्थान प्राप्त किया है। अगर मैट की सुविधा इमामगंज में मिलती तो हमारे बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल लाकर इंटरनेशनल के लिए अपनी जगह पक्की करते। वहीं इस संबंध में समाजसेवी चंदन बाबा ने इन बच्चों की जीत की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्होंने कहा कि आज हमारे क्षेत्र बच्चों ने कई राज्यों की चयनित होने वाले युवाओं के साथ लोहा मनवाते हुए कबड्डी में चौथा रंग लाकर पूरा क्षेत्र का नाम रौशन किया। इन बच्चों को खेल की प्रति तैयारी करने के लिए नहीं इमामगंज क्षेत्र में अच्छा ग्राउंड नहीं रहने और नहीं मैट की कोई व्यवस्था रहने के बाद भी इन बच्चों ने लोगों से लोहा लेने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आगे इन बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए हम लोग आगे बढ़कर तन मन धन से मदद करें। और उनके पास हर संसाधन प्राप्त कराएंगे ताकि इन बच्चे आगे गोल्ड मेडल जीत कर क्षेत्र एवं जिला का नाम रौशन कर सकेंगे। वही युवा नेता सोनल सिंह ने भी इन बच्चों को आगे बढ़ने के लिए शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई हैं। उन्होंने कहा कि इमामगंज में एक समय था कि पहले नक्सलियों की लाल इलाका से जाना जाता था। लेकिन समय के साथ परिवर्तन होते रहा। आज यहां के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेल के प्रति काफी रुचि रखते हैं। अब इन बच्चों को आगे की तैयारी करने में सही संसाधन नहीं मिलने के कारण वें सही दिशा से भटक जाते हैं। ऐसे उन्होंने प्रशासन और सरकार से इमामगंज ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में ग्राउंड और मैट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग किया है। वहीं सफल बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीत की बधाइयां दी।इस मौके पर कोच शुभम पहलवान , समाजसेवी चंदन बाबा, युवा नेता सोनल सिंह, रवी सिंह, मुकेश सिंह, आषुतोष कुमार, राहुल सिंह एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों एवं अन्य लोग मौजूद थे।