सोनबरसा राज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापामारी 50 लीटर शराब के साथ तीन कारोबारी हुआ गिरफ्तार
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने 50 लीटर देशी शराब के साथ 03 कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा।
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए सोनबरसा राज थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 255/2023 दिनांक 05/11/2023 , धारा - 30(a), (i) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के नामजद प्राथमिक अभियुक्त (1) कृष्णा कुमार पिता महेश्वरी यादव, (2) रणवीर कुमार यादव पिता अर्जुन यादव, (3) विनय कुमार पिता राजेश्वर यादव सभी ग्राम विराटपुर विषपट्टी , वार्ड क्रमांक 11 थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा (बिहार) को 50 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सहरसा में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।