Loading...
ब्रेकिंग न्यूज़

29वी वाहिनी एसएसबी गया के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम के अवसर सुबह पी.टी. के समय “रन फॉर यूनिटी” मैराथन रेस का आयोजन किया गया

MD Arvind Kumar Singh Loading... ,
29वी वाहिनी एसएसबी गया के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम के अवसर सुबह पी.टी. के समय “रन फॉर यूनिटी” मैराथन रेस का आयोजन किया गया

संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार 

जिसमे सभी अधिकारियों एवं वाहिनी के अन्य बल कार्मियो ने भाग लिया I “रन फॉर यूनिटी दौड़. को श्री छेरिंग दोरजे, उप महानिरीक्षक, महोदय द्वारा फ्लैग दिखाकर रवाना किया गया I
तत्पश्चात उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश की एकता और अखंडता के लिए शपथ ग्रहण कराया गया I महोदय ने बताया राष्ट्रीय एकता दिवस हर वर्ष  31 अक्टूबर को भारत के “लौह पुरुष” सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म दिन के अवसर पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत प्रथम बार इस वर्ष 2014 में किया गया I श्री पटेल जी ने  भारत के स्वतंत्रता संग्राम और भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 565 रियासतों को भारत में विलय करा कर, आज के नव भारत का निर्माण किया। इस दिन, पूरे भारत में विभिन्न कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जाते हैं, जिनमें शपथ ग्रहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मार्च पास्ट शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्र की एकता और अखंडता को मज़बूत करना है। श्री वल्लभ भाई पटेल जी का सपना था कि भारत के हर नागरिक को सामान मौलिक अधिकार मिले और राष्ट्रीय अखंडता के लिए एकता से रहे I ताकि फिर कोई विदेशी शक्तियाँ हमारी मातृभूमि की ओर गलत नज़र न उठा सके I इसीलिए भारत सरकार ने सरदार सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को सम्मान देने के लिए वर्ष 2014 में 31 अक्टूबर को उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया  और उनके सम्मान में दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा स्मारक “स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी” का निर्माण किया गया इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री एच. के. गुप्ता, कमांडेंट, 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया, श्री विक्रम सिंह पठानिया, श्री रवि शंकर कुमार, उप कमांडेंट, श्री ज्ञानेन्द्र कुमार, उप कमांडेंट, श्री आशीष कुमार, उप कमांडेंट एवं अधिकारी गण और अन्य बलकर्मी भी उपस्थित थे I

खबर अच्छी लगी? शेयर करें