15 वाँ जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का समापन समारोह

गया बिहार
संवाददाता, अशोक शर्मा

15 वाँ जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का समापन  समारोह

 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया (बिहार) एवं नेहरु युवा केंद्र संगठन गया (बिहार) के संयुक्त रूप से  आयोजित  15वाँ जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम 2023-24 के तहत कुल 30 ग्रामीण बालक-बालिकाए जो की जिला गया बिहार के है उन्हें विशाखापत्तनम (आंध्रप्रदेश)  भ्रमण के लिए भेजा गया  था I इस समारोह का समापन  श्री एच . के. गुप्ता, कमांडेंट, 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया (बिहार)   के द्वारा किया गया I 
इस मौके पर महोदय  द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य गया के डुमरिया और सलैया के समवाय कार्यक्षेत्र से चयनित 20 आदिवासी बालक बालिकाओ को भ्रमण करने के साथ साथ देश की समृद्धि आदिवासी संस्कृति का आदान-प्रदान एवं समाज को मुख्य धारा से जोड़ना है I
विशाखापत्तनम में, नेहरु युवा केंद्र के द्वारा अन्य 04 राज्यों 08 जिले  से लगभग 200 प्रतिभागियों के बीच हुई भाषण  प्रतियोगिता में रंजीत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिनको नकद पुरस्कार 5,000/- रूपये से पारितोषित किया गया एवं  निरंजन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिनको नकद पुरस्कार 2,000/- रूपये से पारितोषित किया गया I सांत्वना प्रतियोगिता में गया जिले के  प्रीति कुमारी को पुरस्कार 1,000/-रूपये से पारितोषित किया गया एवं सांस्कृतिक  प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार 5,000/-रूपये से पारितोषित किया गया I 
राष्ट्रीय एकता कैम्पों के माध्यम से देश की अखंडता एवं एकता बनाए रखने और विभिन्न कौशल का विकास के माध्यम से रोजगार की संभावनाएं तलाशना है I  प्रतिभागियों के साथ सशस्त्र सीमा बल के 01 पुरुष तथा 01 महिला कार्मिक है जो उनके सुरक्षा को ध्यान में रखने के लिए उनके साथ भेजा गया था I
 इस कार्यक्रम में श्री ज्ञानेन्द्र  कुमार, उप कमांडेंट एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन के श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी लेखा एवं कार्यक्रम प्रभारी तथा वाहिनी के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे I