बाराचट्टी सड़क हादसे में एक छात्रा कि मौके पर मौत , चार घायल।
गया बिहार
संवाददाता, अशोक शर्मा
बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाइन होटल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमे कोचिंग जा रही छात्रा का मौत घटना स्थल पर हो गया साथ ही अन्य चार लोगो को गया रेफर किया गया है जिसमे थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमिया गांव के औरंगी उर्फ तन्नू यादव के पुत्री पूनम कुमारी उम्र लगभग 13 वर्ष कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई घायलों में अरविंद कुमार केवलिया का पैर में गहरी चोट लगी है , रामदेव ठाकुर , अजीत कुमार , रामचंद्र ठाकुर का नाम शामिल है सभी को गया रेफर कर दिया गया है इधर मृतक के परिजनों के रो रोकर बुरा हाल है।