सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में हर्षौल्लास एवं भक्तिमय माहौल में दूर्गा पूजा हुआ सम्पन्न

सोनबरसा राज (सहरसा) । सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में दसहरा पर्व काफी शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। लगातार दस दिनों तक चलने वाली दूर्गा पूजा से पूरा सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। 
विभिन्न स्थानों पर मुर्ति पूजा, मेला और विसर्जन को लेकर मेला कमिटी और पुलिस प्रशासन तथा मजिस्ट्रेट की तैनाती को लेकर एक भी असामाजिक तत्वों का कुछ भी नहीं चला और लोग माँ दुर्गा माता दी की दर्शन, पूजा तथा मेला शांतिपूर्ण तरीके से किया। 
प्रखण्ड क्षेत्र के विरटपुर गाँव स्थित छिन्नमस्तिका माँ चण्डी स्थान, काशनगर स्थित मनोकामना मंदिर, कोपा , दूर्गापुर, शहमौरा भगवती स्थान, गढ़बाजार, अतलखा , मैना भगवती स्थान, महुआ बाजार, सहसौल गाँव सहित आदि गाँवों में दसहरा पर्व के अवसर पर लोगों ने मां दुर्गा माता दी की पूजा अर्चना किया और सुख समृद्धि की कामना किया। 
नगर पंचायत सोनबरसा राज बाजार स्थित माँ दुर्गा माता दी की मंदिर प्रांगण से मुर्ति विसर्जन पौराणिक परंपरा के अनुसार मल्लाह जाति के लोगों ने प्रतिमा को कंधों पर लेकर प्रखण्ड मुख्यालय के कनही पोखर में मुर्ति को विसर्जन किया। 
ज्ञात हो कि माँ दुर्गा माता दी की पूजा सोनबरसा राज बाजार स्थित दूर्गा मंदिर में वैदिक व संस्कृति के अनुसार करने की परंपरा पूर्व से ही चली आ रही है फलस्वरूप प्रखण्ड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मां दूर्गा की पूजा होने के बावजूद लोग सोनबरसा राज बाजार स्थित माँ दुर्गा माता दी की मंदिर में माँ दुर्गा माता दी की दर्शन करने के लिए आते हैं जो एक खास विशेषता है। कहा जाता है कि सच्चे मन से जो माँ दुर्गा माता दी की दर्शन करते हैं और जो कुछ मांगते हैं वह मनोकामना पूर्ण हो जाती है। ऐसा अनेकों उदाहरण है। यह मंदिर का स्थापना स्वयं सोनबरसा राज स्टेट के द्वारा किया गया था।