मूसलाधार बारिश होने के कारण मिट्टी का गिरा मकान, कई वर्षों से आवास योजना का लाभ लेने के मुखिया से कर रहे थे आग्रह
मकान ध्वस्त होने के बाद पीड़ित परिवार ने बी०डी०ओ, सी०ओ, थानाध्यक्ष व मुखिया को लिखित आवेदन देकर, घर गिरने व बेघर हो जाने की जानकारी दी है। साथ ही तत्काल राहत मुहैया कराने की मांग किया है
संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार
मामला। बांके बाजार प्रखंड के तिलैया पंचायत देल्हो गांव में भारी बारिश के कारण गुरुवार को मिट्टी का मकान गिर गया। मिट्टी के मकान गिरने से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। पीड़ित देल्हो गांव के रहनेवाले फोटो यादव ने बताया बताया कि पिछले दो- तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। जिसके कारण मेरा मिट्टी का मकान ढह गया। जिसमें रखा राशन सामग्री समेत कई खाने की सामग्री बर्बाद हो गई। पीड़ित ने मीडिया को बताया की आवास योजना का लाभ लेने के लिए कई वर्षों से मुखिया का खटखटा रहा था दरवाजा ,लेकिन कानों में जूं तक नहीं रेंगी जिसका कारण बारिश के मौसम में मूसलाधार बारिश होने से मेरा मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया। जिससे कई पंचायतो में मुखिया के द्वारा योजना में लापारवाही बरतने से लोगो की जान,जानें की आशंका जताई है।