बसनही थाना पुलिस ने अवैध हथियार लहराने वाले युवक को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । बसनही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार लहराते हुए फोटो वायरल होने के बाद उक्त युवाक को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया है। 
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए एक प्रश्न के उत्तर में बसनही थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व बसनही थाना क्षेत्र के एक युवक रोहित कुमार पिता स्वर्गीय उमेश प्रसाद सिंह ग्राम बथनाहा,थाना बसनही, जिला सहरसा के द्वारा अवैध हथियार लहराते हुए का फोटो सोसलमिडिया पर वायरल हुआ था। जिसका सही पता लगने पर कार्रवाई किया गया और उक्त युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया है। 
वहीं एक घोड़ी पर लगभग 16 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब ले जा रहे कारोबारी का पिछा किया गया तो शराब कारोबारी पुलिस को  चख्मा देकर भागने में सफल हो गया लेकिन घोड़ी और 16 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब रघुनाथपुर से बरामद कर लिया गया है। शराब कारोबारी का खोजबीन जारी है।