सोनबरसा राज थाना परिसर में दशहरा पर्व व मेला को लेकर शान्ति समिति की बैठक हुई आयोजित

सोनबरसा राज (सहरसा)(आससे) । सोनबरसा राज थाना परिसर में आज दिनांक 16/10/2023 सोमवार को दूर्गा पूजा (दशहरा पर्व व मेला) को लेकर शान्ति समिति की बैठक सोनबरसा राज थानाध्यक्ष प्रमोद झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 
मालुम हो कि उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए सोनबरसा राज थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने कहा कि थाना पुलिस के द्वारा शान्ति बहाल रखने हेतु पुलिस गस्ती वाहन सहित अतिरिक्त पैदल पुलिस गस्ती दल तथा विभिन्न स्थानों पर चौकिदारों का तैनाती भी रहेगा लेकिन आपलोगों का सहयोग भी अनिवार्य है। जबतक स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों व मेला कमिटी की सहयोग नहीं मिलेगी शान्ति व्यवस्था कायम नहीं हो सकती है। इसलिए यह शान्ति समिति की बैठक आयोजित कर आपसभी से आग्रह है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था देखेंगे तो मुझे मोबाइल फोन पर अतिशीघ्र सूचना देने का कष्ट करेंगे। सूचना मिलते ही मैं कार्रवाई करुंगा चाहे वह कोई हों असमाजिक तत्व बख्शे नहीं जाएंगे। 
इसी तरह से बैठक में उपस्थित सोनबरसा राज प्रखण्ड के बीडीओ अरविन्द कुमार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि दशहरा मेला सभी के लिए है और शान्तपूर्ण माहौल रहने से दशहरा मेला काफी अच्छा तरह से चलती है, कारण बहुत दूरदराज़ से लोग मां दुर्गा देवी को प्रणाम करने, परसाद चढ़ाने और विभिन्न प्रकार की सामान का खरिददारी करते हैं। जहाँ पर शान्तिपूर्ण माहौल का होना अतिआवश्यक है। प्रशासन शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सक्षम है लेकिन इसमें आपसभी जनता व जनप्रतिनिधियों और मेला कमिटी की भागीदारी होना भी अतिआवश्यक है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था महशुस हो तो प्रशासन को मोबाइल फोन पर सूचना देने का काम यदि करेंगे तो प्रशासन उस स्थिति पर शिघ्र कार्रवाई करेगी, जिससे शान्ति व्यवस्था कामय रहेगा। 
ज्ञात हो कि उक्त शान्ति समिति की बैठक को नगर पंचायत सोनबरसा राज के मुख्य पार्षद मनीष कुमार, समाजसेवी सह मेला कमिटी के अजय कुमार सिंह, राजद नेता नरेश साह, बीजेपी नेता अमीर राम, रुद्रनारायण ठाकुर, जदयू नेता इन्द्रदेव साह, बीजेपी नेता रंजीत झा, समाजसेवी मुन्ना सिंह, व्यवसाय प्रकोष्ठ के सुनील सम्राट, सहित दर्जनों जनता व जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी राय बैठक में व्यक्त किया और कहा कि हमारे यहाँ किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होती है, मात्र एक वाहन आवागमन और कुछ असमाजिक तत्वों के कारण मेला में समस्या उत्पन्न होती है🙏💕 हमसभी चाहेंगे कि यह दोनों पर प्रशासन की पेनी निगाहें रहे, वैसे हमसभी प्रशासन को खुलकर मदद करेंगे।