सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय सहरसा।
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए सोनबरसा राज थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि सोनबरसा राज थाना उत्पाद वाद संख्या 119/2023 दिनांक 25/10/2023 धारा 37 के प्राथमिक अभियुक्त भीम कुमार पिता राजाराम गुप्ता ग्राम हरिपुर वार्ड क्रमांक 12 , थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सहरसा में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।