गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
सीआरपीएफ की महिला मोटरसाइकिल रैली यशस्विनी का किया गया भव्य स्वागत
यह मोटरसाइकल रैली का मुख्य उदेश्य बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ एवं राष्ट्रीय एकता है
गया , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा भारत की तीन अलग-अलग दिशाओं से दक्षिण में कन्याकुमारी उत्तर में श्रीनगर और पूर्व में शिलांग से लेकर एकता नगर केवरिया गुजरात तक महिला मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं राष्ट्रीय एकता के लिए आयोजित किए गए रैली का हिस्सा यह मोटरसाइकिल अभियान दल दिनांक 5 /010/ 2023 को शिलांग,मेघालय से चला था तथा आसाम,पश्चिम बंगाल, बिहार,उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान से होते हुए यह रैली दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को एकता नगर गुजरात पहुंचेगी। प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को लौह पुरुष एवं भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सीआरपीएफ की यह महिला मोटरसाइकिल रैली बल के विभिन्न स्तरों पर कार्यरत महिला कर्मियों द्वारा संचालित एवं आयोजित किया गया है। इस अभियान दल में कुल 60 मोटर साइकिल चालक शामिल है, जिसका नेतृत्व सब इंस्पेक्टर थानेश्वरी बोरदोला कर रही है। यह रैली देश के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए एकता दिवस के अवसर पर स्टैचू ऑफ यूनिटी पर एकत्रित होने वाली है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य देश वासियों में राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रचार प्रचार करना तथा महिला सशक्तिकरण का संदेश देना है। इसी क्रम में यह रैली सीआरपीएफ के राजगिर कैंप से चलकर आज दिनांक 12 अक्टूबर 2023 को गया शहर से होते हुए 205 कोबरा वाहिनी मुख्यालय बरवाडीह, बाराचाट्टी पहुंची। रास्ते मे इस रैली अभियान दल का डीएवी पब्लिक स्कूल एवं सैनसन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा आंगनबाड़ी के बच्चों तथा आम नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों से रैली में शामिल महिला कर्मियों ने अपना अनुभव भी साझा किया 205 कोबरा वाहिनी पहुंचने पर सीआरपीएफ के पुलिस उप महानिदेशक विमल कुमार बिष्ट व 205 कोबरा वाहिनी के कमांडेंट कैलाश के साथ-साथ सभी अधिकारी एवं जवानों ने अपार हर्ष के साथ इनका स्वागत किया। अभियान दल के स्वागत के लिए सीआरपीएफ के साथ-साथ सशस्त्र सीमा बल, स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण भी उपस्थित थे। इनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया। यह दस्ता कोबरा वाहिनी परिषद में ही विश्राम के पश्चात अगली सुबह औरंगाबाद से होते हुए अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।