इंटरनेट व पासवर्ड के चक्कर में एक भी शिक्षक की नहीं हो सकी काउंसिलिंग

इंटरनेट व पासवर्ड के चक्कर में एक भी शिक्षक की नहीं हो सकी काउंसिलिंग

इंटरनेट व पासवर्ड के चक्कर में ही उलझा रहा शिक्षा विभाग
लागिन नहीं होने के कारण देर शाम तक बैठे रहे चयनित अभ्यर्थियों
समाचार डेस्क जी एम एन टीवी न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा 2023 में सफल अभ्यर्थियों में से एक भी काउंसिलिंग नहीं हो पायी। राज्य सरकार शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार जिला खेल भवन में काउंसिलिंग के लिए स्थल निर्धारित किया गया। निर्धारित स्थल खेल भवन में सबेरे से ही सफल अभ्यर्थियों अपने दस्तावेज के साथ पहुंचने लगे। दिन के 11 बजे तक करीब एक सौ अभ्यर्थियों और उसके अभिभावकों वहाँ पहुँच गए। 
शिक्षा विभाग ने खेल भवन की पहली मंजिल पर ही दस काउंटर बनाया था। हर काउंटर पर कम्प्यूटर सिस्टम सहित कर्मियों की तैनाती की गयी थी। लेकिन विभाग द्वारा पासवर्ड समय पर नहीं मिलने व इंटरनेट की समस्या के कारण दिन भर उहापोह की स्थिति बनी रही। इधर हाल में विभिन्न विषयों के सफल अभ्यर्थियों अपने दस्तावेजों के साथ बैठे रहे। लेकिन शाम चार बजे तक एक भी काउंसिलिंग सम्भव नहीं हो पायी। 
बताया गया कि लागिन नहीं होने के कारण काउंसिलिंग नहीं हो पायी। हाई स्कूल व प्लस टू स्कूलों के लिए चयनित किये गए अभ्यर्थियों विभिन्न विषयों में करीब अस्सी की संख्या में है। जिसमें सबसे अधिक अंग्रेजी विषय में 41 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इसके अलावा भूगोल और अर्थशास्त्र में चार चार, रसायन शास्त्र में 18, हिन्दी में 9, दर्शनशास्र, संस्कृत, उर्दू, मैथिली में एक एक अभ्यार्थी चयनित हुए हैं। 
काउंसिलिंग 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक होगी। पहले काउंसिलिंग 23 तक ही निर्धारित थी। कई विषयों में अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम है। 
इसलिए अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो दो दिनों के अन्दर ही सबों की काउंसिलिंग हो जाएगी। हलांकि विभाग ने विषयवार अलग अलग काउंटर की तैनाती की है। देख रेख के लिए डीपीओ माध्यमिक शिक्षा के संजय कुमार सक्रिय दिखे।