दूर्गा पूजा व मेला की विधि व्यवस्था को लेकर डीएम एसपी ने जारी किया संयुक्तादेश

दूर्गा पूजा व मेला की विधि व्यवस्था को लेकर डीएम एसपी ने जारी किया संयुक्तादेश

शांति भंग होने पर होगी कार्रवाई – डीएम व एसपी ने जारी किया आदेश

समाचार डेस्क जी एम एन टीवी न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । जिले में दूर्गा पूजा व मेला (दशहरा पर्व) 2023 के मद्देनजर रखते हुए विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु सहरसा जिला पदाधिकारी व आरक्षी अधिक्षक ने संयुक्तादेश जारी कर दिया है। 

दूर्गा पूजा व मेला को सौहार्दपूर्ण व शांति वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अनुमण्डल पदाधिकारियों, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों, थानाध्यक्ष को अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, बिहार पटना से प्राप्त पत्र में वर्णित दिशा निर्देश को अक्षरशः अनुपालन करते हुए असमाजिक तत्वों एवं गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। विधि व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने हेतु विशेष निगरानी एवं सतर्कता बनाये रखने हेतु एसडीपीओ सदर सहरसा, एसडीपीओ सिमरी बख्तियारपुर को निर्देश दिया गया है। धार्मिक संस्थाओं की गतिविधियों साम्प्रदायिक तत्वों, अफवाह फैलाने वाले, असामाजिक तत्वों की कड़ी निगरानी रखने की बात कही गई है।