सोनबरसा राज हाई स्कूल की संगीत शिक्षिका श्रीमती सुनैना देवी की सेवा निवृत्ति होने पर विद्यालय परिवार ने आयोजित किया विदाई समारोह कार्यक्रम
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) । सोनबरसा राज हाई स्कूल की संगीत शिक्षिका श्रीमती सुनैना देवी की सेवा निवृत्ति पर स्कूल परिवार के द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त विदाई समारोह कार्यक्रम स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्द हुसैन अहमद की अध्यक्षता में तथा प्रधान लिपिक संजय कुमार सुमन के संचालन में आयोजित किया गया।
मालुम हो कि सोनबरसा राज हाई स्कूल की संगीत शिक्षिका श्रीमती सुनैना देवी दिनांक 10/12/1992 ईस्वी को ज्वाइन की थी और यह स्कूल के छात्रावास की वार्डेन एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद को भी कुछ दिनों तक सुशोभित की थी तथा लगातार सेवा देते हुए आज दिनांक 31/10/2023 को सेवा निवृत्त हो गई।
संगीत शिक्षिका के पद पर सोनबरसा राज हाई स्कूल में श्रीमती सुनैना देवी जब से योगदान दी उस दिन से खासकर छात्राओं को एक खास अभिभावक मिलने की खुशी स्कूल के छात्राओं सहित छात्राओं के माता पिता में देखने के लिए मिल रही थी। वहीं शिक्षिका भी छात्राओं को अपने पुत्री के समान मानते हुए उसकी पढ़ाई और सुरक्षा की विशेष रूप से ध्यान देती थी।
सनद रहे कि विदाई समारोह कार्यक्रम में भावुक हों अपने सम्बोधन में सेवा निवृत्त संगीत शिक्षिका श्रीमती सुनैना देवी ने कही कि लगातार वर्ष 1992 ईस्वी से अभी तक में जो सम्मान मुझे विद्यालय परिवार, छात्र छात्राओं और अभिभावकों से मिली है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। मैं अपने घर से बहुत दूर आकर सोनबरसा राज हाई स्कूल में ज्वाइन की थी तो मुझे उस समय कुछ महशुस हो रही थी कि पता नहीं मैं यहाँ की कलचर में रह पाऊंगी या नहीं आदि आदि लेकिन धिरे धिरे सभी का सनेह और प्यार जब मिलने लगी तो सोनबरसा राज में अपनी निवास स्थान भी जमीन खरीद कर बनाई और आज मैं काफी खुशी महशुस कर रही हूँ कि यहाँ के निवासी काफी अच्छे स्वभाव के हैं। मैं विद्यालय परिवार से कहना चाहूंगी कि यदि मुझसे कोई भूल चूक हुई होगी तो उसे माफ करेंगे।
ज्ञात हो कि विदाई समारोह कार्यक्रम को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्द हुसैन अहमद, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सोनबरसा राज, पूर्व प्रधानाध्यापक रामभजन, पूर्व सहायक शिक्षक विन्देश्वरी प्रसाद यादव, शिक्षक रौशन कुमार, शिक्षक सनोज कुमार, श्रीमती शिला कुमारी, श्रीमती अंजुवाला सहायक शिक्षिका , शिक्षक नित्यानंद पासवान, शिक्षक नितेश कुमार, शिक्षक जयप्रकाश नारायण, शिक्षक उमेश कुमार राम, शिक्षिका श्रीमती पुनिता कुमारी, शिक्षिका रुबी कुमारी, उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह, हिन्दी मध्य विद्यालय सोनबरसा राज के प्रधानाध्यापक शत्रुघन साह, पूर्व प्रधानाध्यापक मोहम्द असफाक आलम, प्रधान लिपिक संजय कुमार सुमन आदि लोगों ने सम्बोधित किया।
विदाई समारोह कार्यक्रम में सेवा निवृत्त संगीत शिक्षिका श्रीमती सुनैना देवी को पुस्तक, कापी, कलम, अंगवस्त्र आदि सामान दे लोगों ने विद्यालय से विदा किया।