सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । भारतीय जनता पार्टी के सोनबरसा राज पश्चिमी मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह के द्वारा सोनबरसा राज निवासी व युवा भाजपा नेता प्रिंस गुप्ता को महामंत्री पर मनोनीत किया गया है।
मालुम हो कि भाजपा युवा नेता प्रिंस गुप्ता ने उक्त मनोनयन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को मंडल टीम में जगह देकर जो सम्मान दिया है उस विश्वास पर मैं खड़ा उतरने का हर सम्भव प्रयास करुंगा साथ ही साथ पार्टी और कैसे मजबूत होगी इस पर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए मैं माननीय प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, माननीय सहरसा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, माननीय जिला मंत्री सह मुख्य पार्षद नगर पंचायत सोनबरसा मनीष कुमार को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ। जो मेरे जैसे छोटे भाजपा कार्यकर्ता को इस लायक समझा है।