बिहार सरकार के अनुसुचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा को सहरसा के प्रेक्षागृह में किया गया सम्मानित

बिहार सरकार के अनुसुचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा को सहरसा के प्रेक्षागृह में किया गया सम्मानित

समाचार डेस्क जी एम एन टीवी न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सहरसा प्रेक्षागृह में अनुसुचित जाति - जनजाति कल्याण मंत्री माननीय श्री रत्नेश सादा के सम्मान में विकास मित्र, टोला स्वयंसेवक, शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज के कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया सम्मान समारोह कार्यक्रम। उक्त कार्यक्रम विकास मित्र के सहरसा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ऋषिदेव के अध्यक्षता में आयोजित हुई। 


मालुम हो कि कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से शुरुआत हुई। 

बिहार सरकार के मंत्री माननीय श्री रत्नेश सादा ने सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के द्वारा दिखाए मार्ग पर चलो और शिक्षित बनो  और जब शिक्षित बन जाओगे तो संगठित होने में समय नहीं लगेगा। तभी संघर्ष कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आप सबों के उत्थान एवं संविधान बचाने के लिए पांच नवम्बर को पटना में भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री श्री सादा ने कहा कि अपनी शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए अपने साथ साथ कम से कम पांच लोगों को लेकर पटना पहुंचना है।

शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश सादा, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, अनुसुचित जाति जनजाति के गोविन्द सादा, अजय कुमार, सीको सादा, जयकृष्ण सरदार को भी उक्त कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। 

ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम में रामपुकार राम, रवि खन्ना, मुकेश कुमार मल्लिक, मनोरमा देवी, दिलीप मंडल, जुगेश कुमार, श्याम कुमार, रामदेव कुमार, सुजीत कुमार, खुशबू कुमारी, किसलय यादव, हरदेव मुखिया, डाली कुमारी, आदि लोग उपस्थित थे।