सोनबरसा राज थाना पुलिस ने एक कुख्यात व फरार अभियुक्त को एक लोडेड देशी कट्टा एवं एक खोखा के साथ किया गिरफ्तार
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने एक कुख्यात व फरार वाछिंत अभियुक्त को एक लोडेड देशी कट्टा एवं एक खोखा के साथ गुप्त सूचना पर किया गिरफ्तार, अग्रीम कार्रवाई है जारी।
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए सोनबरसा राज थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि उक्त आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 68/2023 दिनांक 29/03/2023 धारा 394,307 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट परिवर्तित धारा 395 भादवि एवं काण्ड संख्या 70/2023 दिनांक 04/04/2023 धारा 399,402,413 भादवि एवं 25(1-b) a/26/35 आर्म्स एक्ट के वांछित फरार अभियुक्त मृत्युंजय यादव पिता श्यामसुंदर यादव ग्राम गाजीपैता थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को एक लोडेड देशी कट्टा एवं एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया है, अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।