बिहार सरकार के निर्देश पर सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय में आयोजित हुई जनसंवाद कार्यक्रम

बिहार सरकार के निर्देश पर सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय में आयोजित हुई जनसंवाद कार्यक्रम

 
 
 

बिहार सरकार के निर्देश पर सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय में आयोजित हुई जनसंवाद कार्यक्रम

सहरसा सदर अनुमण्डल पदाधिकारी प्रदीप झा के अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रखण्ड स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम

समाचार डेस्क जी एम एन टीवी न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । बिहार सरकार के निर्देश पर सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय के हाई स्कूल परिसर में स्थित कला भवन प्रांगण में बुधवार को सहरसा सदर अनुमण्डल पदाधिकारी प्रदीप झा की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहूंचे सहरसा सदर अनुमण्डल पदाधिकारी श्री झा को जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। 

मालुम हो कि प्रखण्ड स्तरीय आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व विभिन्न पंचायत से आये जनता को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दिया।

सहरसा सदर अनुमण्डल पदाधिकारी श्री झा ने जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि आमजनों से जनसंवाद स्थापित कर संचालित योजनाओं व विभाग से सम्बन्धित शिकायत व सुझाव लेना है। ताकि व्याप्त समस्याओं का निदान हो सके और फिर ऐसा गलती नहीं दोहरा सके। जनसंवाद के दौरान जनता से मिली प्रतिक्रिया पर सहरसा सदर अनुमण्डल पदाधिकारी श्री झा ने उपस्थित सम्बंधित विभागों के पदाधिकारियों को शिघ्र निदान करने के लिए कहा तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश पदाधिकारियों को दिया।

ज्ञात हो कि प्रखण्ड स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम में सोनबरसा राज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार, बीपीआरओ पिंकी कुमारी, सोनबरसा राज पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर लक्षण कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी दानिश रजा, बीईओ जयकुमार यादव, बीसीओ सचिन कुमार, सीडीपीओ शांति कुमारी राय, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर रुपेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।