काशनगर ओपी पुलिस ने एक सौ तीस लीटर देशी चुलाई शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ तीन शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । काशनगर ओपी पुलिस ने 130 लीटर देशी चुलाई शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ तीन शराब कारोबारी (एक नाबालिक) को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा। 
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए काशनगर ओपी अध्यक्ष अरमोद कुमार ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि दिनांक 15/10/2023 को एक शराब कारोबारी कनिक लाल सादा उम्र करीब 56 वर्ष पिता स्वर्गीय भोगी सादा ग्राम अरसी वार्ड क्रमांक 09 थाना सोनबरसा राज (काशनगर ओपी) जिला सहरसा को 30 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ किया गिरफ्तार। (2) दिनांक 16/10/2023 को शराब कारोबारी (1) ऋषि कुमार उम्र 20 वर्ष पिता लत्तर शर्मा उर्फ जयप्रकाश शर्मा एवं (2) नाबालिक लड़का दोनों ग्राम बेलदौर वार्ड क्रमांक 10 थाना बेलदौर, जिला खगड़िया को 100 लीटर देशी चुलाई शराब एवं एक मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BR 10 AM 1375 के साथ कोपा चौक से किया गिरफ्तार। सभी के उपर कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय सहरसा में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है।