सोनबरसा राज थाना पुलिस ने विभिन्न मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने विभिन्न मामले में 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो को भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा एक हुए थाना से मुक्त। 
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए सोनबरसा राज थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि (01) सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 243/2023 दिनांक 15/10/2023 धारा- 30(a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिक अभियुक्त आकाश कुमार पिता सोनी विश्वास ग्राम हनुमान टोला सोनबरसा राज, वार्ड क्रमांक 06 थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को 05 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सहरसा में उपस्थापन हेतु भेजा गया है। (02) सोनबरसा राज थाना उत्पाद वाद संख्या 118/2023 दिनांक 15 /10/2023 धारा - 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिक अभियुक्त बुद्धसेन कुमार पिता मिश्रीलाल मुखिया ग्राम खुरेशान, वार्ड क्रमांक 07 थाना सलखुआ ( बनमाईटहरी ओपी) जिला सहरसा को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सहरसा में उपस्थापन हेतु भेजा गया है। जबकि (03) बी डब्लु वारंटी अनिल सिंह पिता स्वर्गीय दामोदर सिंह ग्राम विराटपुर , थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को गिरफ्तार किया गया किन्तु न्यायालय द्वारा मिली जमानत की कागजात दिखाने पर उसे जमानत देकर थाना से ही मुक्त कर दिया गया है।