सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जलसीमा गाँव निवासी एवं शराब कारोबारी ओमप्रकाश यादव को 02 लीटर देशी महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार भेजा उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय सहरसा ।
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए सोनबरसा राज थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 241/2023 दिनांक 13/10/2023 धारा- 30(a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत प्राथमिक अभियुक्त ओमप्रकाश यादव पिता मुकेश यादव ग्राम जलसीमा, वार्ड क्रमांक 01 थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा (बिहार) को 02 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सहरसा में उपस्थापन हेतु भेजा गया है। उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर किया गया है।