सोनबरसा राज (सहरसा) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में विराटपुर गाँव से एक व्यक्ति सुरेश रजक को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा।
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए सोनबरसा राज थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि सोनबरसा राज थाना उत्पाद वाद संख्या-117/2023 दिनांक-05/10/2023 धारा-37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2022 के नामजद प्राथमिक अभियुक्त सुरेश रजक पिता भोला रजक ग्राम विराटपुर वार्ड क्रमांक 12 , थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सहरसा व्यवहार न्यायालय में भेज दिया गया है।