Loading...
ब्रेकिंग न्यूज़

काशनगर ओपी पुलिस ने करीब 362 ग्राम गांजा के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा

MD Arvind Kumar Singh Loading... ,
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के काशनगर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अरसी गाँव में एक दूकान के पास करीब 362 ग्राम गांजा के साथ एक कारबारी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा। 
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए काशनगर ओपी अध्यक्ष अरमोद  कुमार ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि दिनांक 25/10/2023 को गुप्त सूचना मिली की अरसी गाँव के एक दूकानदार अपने दूकान के पास गांजा रख कर गांजा बिक्री करता है। फलस्वरूप विशेष गस्ती के दौरान उक्त स्थल को जांच करने पर करीब 362 ग्राम गांजा बरामद हुआ फलस्वरूप गांजा कारोबारी उक्त दूकानदार फुलेश्वर साह उम्र करीब 46 वर्ष पिता बिंदेश्वरी साह ग्राम अरसी वार्ड क्रमांक 11 थाना सोनबरसा राज (काशनगर ओपी) जिला सहरसा को उक्त गांजा के साथ गिरफ्तार किया और विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया है।

खबर अच्छी लगी? शेयर करें