बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति जिला गया के सौजन्य से संचालित 15 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन समारोह का आयोजन किया गया
संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार
प्रजापति भवन डंडीबाग में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजा राम प्रजापति एवं जिसका संचालन जिला सचिव विनोद कुमार गया के द्वारा किया गया। इन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष दानी प्रजापति एवं प्राचार्य सत्येन्द्र प्रजापति के कर कमलों के द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार अजय ने कहा कि समन्वय समिति जिला शाखा गया के द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 29-09-2023 से लगातार 14-10-2023 तक पितृपक्ष मेला में हुए पिंडदानियों को प्राथमिक चिकित्सा हेतु निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 2100 (दो हजार एक सौ) रोगियों का निःशुल्क इलाज किया गया। साथ ही साथ गया जिला युवा अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा निःशुल्क पेयजल 15 दिनों तक प्रदान किया गया। इस समारोह में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सेवा प्रदान करने वाले चिकित्सकों एवं प्रजापति समाज सेवियों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पर देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का शुरुआत विज्ञान शिक्षक सत्येन्द्र प्रजापति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके किया गया। जिला सचिव विनय कुमार जया ने कहा कि प्रजापति समाज हर क्षेत्र में सेवा प्रदान करता है। और चिकित्या क्षेत्र में गया में इस वर्ष सबसे बेहतर सेवा प्रदान किया गया है। "इस अवसर पर डॉ.आनन्द गौरव, डॉ. के के निराला, राशि आनंद, द्वारिका प्रजापति, नन्दलाल प्रजापति, राजीव रंजन, कृष्ण देव प्रजापति, शिवालक प्रजापति, विपिन पंडित,धर्मेन्द्र कुमार अटल, बाल अमृत प्रसाद, सुरेश प्रजापति। राजेन्द्र प्रजापति, कैलाश प्रजापति, विनोद कुमार जया, गौरी शंकर पंडित, आदि गण्यमान्य उपस्थित हुए।