विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु 105 असामाजिक तत्वों पर धारा 107 की हुई कार्रवाई पुलिस गस्ती हुई तेज
चौक चौराहे पर चौकिदार व शस्त्रबलों की हुई तैनाती
सोनबरसा राज में पुलिस ने की विभिन्न मार्गों पर फ्लेग मार्च
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । दूर्गा पूजा व मेला (दशहरा पर्व) में विधि व्यवस्था बनाने रखने को लेकर सोनबरसा राज थाना पुलिस ने 105 असामाजिक तत्वों के उपर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 107 के तहत कारवाई की है। वहीं सभी चौक चौराहे पर सुरक्षा के मद्देनजर चौकिदार और शस्त्रबलों की भी तैनाती कर दिया है। ताकि किसी प्रकार की कोई घटना व शांति भंग नहीं हो सके।
मालुम हो कि सोनबरसा राज थानाध्यक्ष प्रमोद झा स्वयं सोनबरसा राज की विभिन्न मार्गों पर शस्त्रबलों के साथ फ्लेग मार्च भी किया है तथा पुलिस गस्ती को तेज कर दिया है।
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि हुडदंग मचाने वाले शख्स को बकवास नहीं जाएगा। पुलिस कार्रवाई को देख सोनबरसा राज बाजार के दूकानदार काफी खुश नजर आ रहे हैं।