सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब कारोबारी कार्तिक कुमार झा उर्फ भगवान् झा को 05 लीटर 250 मिलीग्राम अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा।
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए एक प्रश्न के उत्तर में सोनबरसा राज थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 238/2023 दिनांक 10/10/2023 धारा 30 (a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के नामजद प्राथमिक अभियुक्त कार्तिक कुमार झा उर्फ भगवान् झा उम्र 22 वर्ष पिता उमापति झा ग्राम खजुराहा वार्ड क्रमांक 09 थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को 05 लीटर 250 मिलीग्राम अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सहरसा में उपस्थापन हेतु भेजा गया है। इसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।